Home Breaking News Top News राष्ट्रपति 19 से 21 जून तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी
Top Newsदेश

राष्ट्रपति 19 से 21 जून तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी

Share
Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा करेंगी। इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी।

19 जून को, राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी तथा राष्ट्रपति निकेतन में स्टाफ क्वार्टरों, अस्तबलों और बैरकों का शिलान्यास करेंगी।

20 जून को, राष्ट्रपति राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया एवं स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी।

राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी तथा विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उस पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।

21 जून को, राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles