Home Breaking News Top News पीएम मोदी के आंदोलन खत्म करने की अपील पर राकेश टिकैत ने कही ये बात …
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

पीएम मोदी के आंदोलन खत्म करने की अपील पर राकेश टिकैत ने कही ये बात …

Share
Share

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने किसानों से अपने आंदोलन को खत्म करने की अपील की। पीएम मोदी की इस अपील पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने टिप्पणी की है।

राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी बातचीत करना चाहते हैं तो हमारा मोर्चा और कमेटी बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हमारे पंच भी वही हैं और हमारा मंच भी वही है। एमएसपी पर क़ानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि देश में भूख पर व्यापार नहीं होगा। अनाज की कीमत भूख पर तय नहीं होगी। भूख पर व्यापार करने वालों को देश से बाहर निकाला जाएगा। देश में आज पानी से सस्ता दूध बिक रहा है। किसानों की दूध पर लागत ज्यादा आ रही है, लेकिन उसको दाम कम मिल रहा है। दूध का रेट भी फिक्स होना चाहिए।

इसके अलावा टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से जनता से गैस पर सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी, उसी तरह अब उन्हें सांसदों और विधायकों से अपील करनी चाहिए कि वह जो पेंशन ले रहे हैं, वह छोड़ दें। अगर सांसद और विधायक पेंशन छोड़ देंगे तो किसान भारतीय यूनियन उनका धन्यवाद करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...