Home Breaking News Top News स्मृति ईरानी से गले लगकर सौरभ की मां हुईं भावुक, सामने आया वीडियो
Top Newsउत्तर प्रदेश

स्मृति ईरानी से गले लगकर सौरभ की मां हुईं भावुक, सामने आया वीडियो

Share
Share
अमेठी। बीते शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची सांसद स्मृति ईरानी ने सड़क हादसे में जान गवा चुके सौरभ मिश्रा के परिवार से मुलाकात की। सौरभ मिश्रा के भाई शुभम मिश्रा भाजपा के कार्यकर्ता हैं। स्मृति ईरानी ने सौरभ के परिवार से मिल कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। जैसे ही उन्होंने सांत्वना देने के लिए सौरभ की माँ को गले लगाया तो भावुक होकर उनके सीने से लिपट कर रोने लगीं। सोशल मीडिया यह वीडियो भी समाने आई है। बता दें कि अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हाथ बटाने के लिए स्मृति ईरानी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
“>सौरभ की माँ ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को बड़ी गरीबी से पाल-पोसकर बड़ा किया था। जब सुख देखने का दिन आया, तब भगवान ने उसे उठा लिया। बता दें कि 8 नवंबर को बीटीसी की परीक्षा देकर लौट रहे सौरभ मिश्रा की सुल्तानपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिछले दिनों शनिवार को जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत जमुना प्रसाद मिश्र के घर अपनी संवेदनाएँ प्रकट करने पहुँचीं, तो वहाँ से उन्होंने शुभम मिश्रा के घर की ओर रुख किया। उनकी और शुभम के माँ के बीच हुई भावुक मुलाकात की वीडियो एबीपी पत्रकार ने शेयर की।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...