Home Breaking News Top News QUAD देशों की तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक, भारत-प्रशांत क्षेत्र पर होगी चर्चा
Top Newsअंतर्राष्ट्रीयदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

QUAD देशों की तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक, भारत-प्रशांत क्षेत्र पर होगी चर्चा

Share
Share

आज क्वाड के विदेश मंत्री तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। ‘क्वाड’ नाम के इस संगठन में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के चार देश भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन शामिल होंगे।

यह बैठक  क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए की जा रही है।  विशेष रूप से इस बैठक में भारत-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाए रखने की दिशा में सहयोग पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार ‘चारों देशों के विदेश मंत्री भारत-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाए रखने की दिशा में सहयोग के व्यावहारिक और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों को आदान-प्रदान करेंगे।

क्वॉड यानी क्वाड्रीलैटरल सिक्टोरिटी डायलॉग। इसमें भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका शामिल हैं। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति की स्थापना और शक्ति का संतुलन है। इसके जरिए प्रशांत महासागर, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में फैले एक विशाल नेटवर्क को जापान तथा भारत के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साल 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने क्वॉड का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारत, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया ने समर्थन दिया। हालांकि, इसके बाद यह सालों तक निष्क्रिय रहा। साल 2017 में एक बार फिर क्वॉड सदस्य मिले और साल 2019 में इनके विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा। सामूहिक एकता...

एक महीने में किराया नहीं देंगे तो खाली करनी होगी दुकान।

धनबाद । रणधीर वर्मा चौक पर स्थित कृषि बाजार की दुकानों का...