Home Breaking News Top News हॉस्टल में पिस्टल मिलने को लेकर हंगामा, गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र
Top Newsउत्तर प्रदेश

हॉस्टल में पिस्टल मिलने को लेकर हंगामा, गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र

Share
Share

वाराणसी। बनारस के हिन्दू विश्वविद्यालय के बिड़ला सी हॉस्टल में पिस्टल मिलने से हंगामा मच गया है। जिस छात्र के पास पिस्टल बरामद हुई है छात्र उस पर प्रशासनिक कार्यवाही की मांग को लेकर बीएचयू को गेट को बंद करके धरने पर बैठ गए।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी पुलिस बीएचयू गेट पहुंचे। उन्‍होंने ने धरना दे रहे छात्रों से बात की और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद बीएचयू का सिंह द्वार खोल दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्‍टल में पिस्‍टल मिली। विवि का मेन गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्रों ने मांग की कि कमरा नंबर 110 को तत्‍काल सीज किया जाए। 50 से अधिक छात्र मेन गेट पर नारे लगाते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। ]

सूचना पर लंका और भेलूपुर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रों के गुस्‍से को देखते हुए अतिरिक्‍त फोर्स भी तैनात कर दी गई। देर रात एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने छात्रों से बात की। उनके आश्वासन पर छात्रों ने मेन गेट खोल दिया।

एसपी सिटी ने कहा कि जांच कर आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कहा कि प्राक्टोरियल बोर्ड की तरफ से तहरीर मिलते ही हॉस्‍टल में पुलिस को भेजकर असलहा जब्‍त किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...