Home Breaking News Top News गोरखपुर में शुरू हुआ तीसरे चरण की वैक्सीनेशन प्रक्रिया, सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट नर्सिंह होग भी शामिल
Top Newsउत्तर प्रदेश

गोरखपुर में शुरू हुआ तीसरे चरण की वैक्सीनेशन प्रक्रिया, सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट नर्सिंह होग भी शामिल

Share
Share

नई दिल्ली। गोरखपुर में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण में बुजुर्गों और आम नागरिकों को भी टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात ये हैं कि टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी नर्सिंगहोम को भी शामिल किया गया है। तीसरे चरण में तीन बूथों पर पहले दिन टीकाकरण किया जा रहा है।

पहचान पत्र भी जरूरी है

टीका लगवाने के लिए 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 45 से 59 साल के किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को आधार कार्ड के अलावा डॉक्टर का पर्चा साथ लाना होगा। पहले दिन हर बूथ पर 100 लाभार्थियों के टीकाकरण का टार्गेट रखा गया है। टीकाकरण के बाद महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्‍सीनेशन करने को कहा गया है। उन्‍होंने कहा कि इसीलिए वे जिम्‍मेदार नागरिक होने के नाते यहां पर टीकाकरण के लिए आए हैं। उन्‍होंने कहा कि वे देश के वैज्ञानिकों पर उन्‍हें गर्व है।

मोदी जी के नेतृत्‍व में देश के वैज्ञानिकों ने वैक्‍सीन बनाकर दुनिया को आश्‍चर्य में डाल दिया है। देश के साथ दुनिया के कई देशों को वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि सभी देशवासी वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद दे रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...