Home Breaking News Top News उत्तराखंड : आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बाजपुर से दिल्ली रवाना हुए किसान
Top Newsउत्तराखंडराष्ट्रीय न्यूज

उत्तराखंड : आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बाजपुर से दिल्ली रवाना हुए किसान

Share
Share

उत्तराखंड। बाजपुर से आज सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की बात कहते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया था। वहीं, सरकार और आंदोलनकारी किसान नेताओं के बीच चल रही वार्ता का कोई हल ना निकलने पर किसानों में आक्रोश है। इसी के चलते बाजपुर से हजारों किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में ट्रैक्टर लेकर रवाना हुए। जहां किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि बीते माह किसानों और पुलिस की भिड़ंत के बाद किसानों के दिल्ली रवाना होने के बाद इस बार पुलिस प्रशासन किसानों के सामने झुकती नजर आई। जहां दोराहा बॉर्डर पर नाम मात्र का पुलिस बल तैनात रहा। वही एनआरआई द्वारा दिल्ली जाने वाले किसानों के लिए निशुल्क डीजल और पेट्रोल की व्यवस्था की है। जिसके चलते किसानों ने एनआरआई शमशेर सिंह मान का आभार व्यक्त किया। साथ ही किसानों ने बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए हाईटेक ट्रैक्टर ट्राली बनाई। जिसमें एलईडी, इन्वर्टर, सोलर पैनल, चार्जिंग प्लग, स्लीपिंग बैग समेत विभिन्न तरह की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

बाइट : कर्म सिंह पड्डा प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...