Home Breaking News Top News किसानों के हित में योगी सरकार ने उठाया एक और बड़ा कदम, किसान कल्याण मिशन का किया आगाज
Top Newsउत्तर प्रदेश

किसानों के हित में योगी सरकार ने उठाया एक और बड़ा कदम, किसान कल्याण मिशन का किया आगाज

Share
Share

लखनऊ। प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के दादूपुर गांव में किसान कल्याण मिशन का शुभारंभ किया।

मिशन का आगाज करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चलाई जा रही है किसान उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार की इस दिशा में की गई उलब्धियां भी गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 करोड़ 35 लाख किसान यूपी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्विंत हो रहे हैं। पिछले तीन साढ़े तीन साल में एक लाख 15 हजार करोड़ रुपए किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत सभी विकास खंडों में कृषि और संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें स्थानीय स्तर के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग इकाइयों तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान और खेती संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

सरकार को उम्मीद है कि उनकी कहानी से प्रेरणा लेकर अन्य किसान भी बेहतर काम कर खुशहाल होंगे। इसके लिए कृषि विभाग हर जिले से रोल मॉडल के रूप में 100 प्रगतिशील किसानों का चयन करेगा। 6 से 21 जनवरी तक प्रदेश के सभी 825 ब्लॉकों पर होने वाले कार्यक्रमों में किसानों को मंच देने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...