Home Breaking News UP Budget 2021: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

UP Budget 2021: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Share
Share

लखनऊ। योगी सरकार ने आज प्रदेश की महिलाओं को दो नई योजनाओं की सौगात दी है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सक्षम सुपोषण योजना शुरू की गई है,  जिसके लिए योगी सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है। महिला सामर्थ्य योजना नाम से दूसरा प्लान योगी सरकार ने शुरू किया है, जिसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपए दिए हैं।

बता दें कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश की सरकार मिशन शक्ति चला रही है। इस मिषन के तहत महिलाओं को आत्मसुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों की ट्रेनिंग दी जाती है।

बताते चलें कि योगी सरकार का यह आखिरी बजट है और अगले साल चुनाव होने हैं, इसलिए महिला मतदाताओं का खास ध्यान रखा गया है। बजट में योगी सरकार ने महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना के लिए 32 करोड़ रुपए दिए हैं। बजट में ऐसी कई घोषणाएं की गई हैं जिनका फायदा महिलाओं और छात्राओं को मिलेगा। महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना कर मिशन शक्ति को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव के अलावा प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए टैबलेट देने की घोषणा की गई है। रोजगार के लिए जनपदों में काउंसलिंग सेंटर बनाने की बात बजट में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जलपरी शो को लेकर युवतियों ने ठेकेदार पर पैसे न देने का आरोप लगाया,FIR दर्ज।

अलीगढ़ । नुमाइश (प्रदर्शनी) में चल रहे जलपरी शो में हिस्सा लेने...

पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

अलीगढ़ । अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी में पति-पत्नी ने फांसी...

₹2.50 करोड़ के करीब 5 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार।

अलीगढ़ की थाना इगलास पुलिस ने गांजा तस्कर के एक गिरोह का...

LIC कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

जमकर की नारेबाजी,दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन। कानपुर देहात । कानपुर...