Home दिल्ली उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन में विपक्ष का हंगामा, ‘आप’ ने मांगा महापौर का इस्तीफा
दिल्ली

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन में विपक्ष का हंगामा, ‘आप’ ने मांगा महापौर का इस्तीफा

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन में शुक्रवार को विपक्षी आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नारेबाजी कर महापौर जय प्रकाश का इस्तीफा मांगा। ‘आप’ ने एक दिन पहले ही महापौर जय प्रकाश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

बता दें कि वार्षिक बजट को मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को भाजपा के बहुमत वाले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। हालांकि, विपक्ष के शोर शराबे की बीच ही बजट को मंजूरी दी गई।

इससे पहले ‘आप’ ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि महापौर जय प्रकाश ने गैर कानूनी तरीके से दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना मकान बनाया है। वहीं, महापौर जय प्रकाश ने इन आरोपों को आधारहीन बताकर सिरे से खारिज कर दिया है।

रिपोर्ट- राजीव कुमार तिवारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को रहेगा लॉक डाउन।

पुलिस को हिंसा भड़काने वाले हमजा अली मजारी और जमील जमालियों की...

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...