Home दिल्ली सकारात्मक सोच के साथ 2026 का स्वागत करें लोग – हीरो राजन कुमार
दिल्लीमनोरंजनराज्य

सकारात्मक सोच के साथ 2026 का स्वागत करें लोग – हीरो राजन कुमार

Share
Share

2025 को शानदार और यादगार वर्ष बताते हुए राजन कुमार नए साल में कई विदेशी यात्राएं भी करेंगे।

नई दिल्ली : 2025 को अब अलविदा कहने का समय आ गया है।हीरो राजन कुमार के लिए 2025 एक शानदार साल रहा है।जनवरी के शुरुआती दिनों में प्रधानमंत्री के आवास पर BFTAA टीम के द्वारा अद्वितीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।उसके बाद राष्ट्रपति भवन और फिर झारखंड में कार्यक्रम सफल रहा।देखा जाए तो पूरे वर्ष ही राजन कुमार शूटिंग, लाईव प्रोग्राम और दूसरी क्रिएटिव गतिविधियों में व्यस्त रहे।

2025 में हीरो राजन कुमार ने जापान यात्रा भी की।उन्होने 2025 का बहुत शुक्रिया अदा किया और इसे एक यादगार साल बताया।

राजन कुमार अब 2026 का स्वागत बहुत स्वैग के साथ करने जा रहे हैं।नए साल मे भी वह अपने कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।बिहार सरकार अब सब्सिडी भी दे रही है। साथ ही साथ वह नेशनल परेड का भी हिस्सा होंगे।

फ़िलहाल वह राजधानी दिल्ली में नए साल का उत्सव मनाने के लिए पहुँचे हैं। दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ आत्मीय भेंट एक यादगार पल सिद्ध हुआ।साल के आखिरी दिनों में रंगमंच के स्तम्भ माने जाने वाले अरविंद गौड़ से बातचीत भी अविस्मरणीय रही।

हीरो राजन कुमार ने 2025 को अपने चिरपरिचित अंदाज में गुडबाय कहा है। 2026 को भी एक यादगार साल बनाने के लिए प्रयास अभी से जारी हो गया है।बिहार फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों का शूट लाइनअप है।कई शोज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले हैं जिन्हें लेकर हीरो राजन कुमार काफी उत्साहित हैं।मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में उनके शोज होने हैं इसलिए राजन कुमार 2026 मे कई विदेशी यात्राएं भी करेंगे।जनवरी 2026 में वह अपना बर्थडे भी सेलेब्रिट करेगे।

हीरो राजन कुमार ने फैंस को संदेश दिया है कि नया साल आया है नई उम्मीद लाया है जोश को बढ़ाया है। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें और नए साल का स्वागत दिल खोलकर करें।सकारात्मक सोच रखे आप कामयाब होंगे।

हीरो राजन कुमार की कहानी वास्तव में सुपर है।उनकी जिंदगी में इतने सारे उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह एक सफल अभिनेता हैं। उनकी बहादुरी और कला ने उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दिलाई है।

हीरो राजन कुमार की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर आपमें कुछ करने का जुनून है, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वह एक प्रेरणा हैं और उनकी कहानी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

राजन कुमार ने पिछले साल को कई अनमोल यादों का सिलसिला बताया। उन्होंने कहा कि 2025 में मैंने किसी का दिल नहीं दु:खाया, किसी का दिल नहीं तोड़ा। उपरवाले से यही प्रार्थना है कि हम सब मिल जुल कर रहें आपसी प्यार-मुहब्बत बनी रहे और आने वाला साल हम सब की ज़िंदगी में ख़ुशियों का एक नया साल बन के आये।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...