Home एजुकेशन भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
एजुकेशन

भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती

Share
Share

संघ लोक सेव आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि मामलों के विभाग में विधि संबंधी पदों की 38 रिक्तियों; भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त संवर्ग में सहायक निदेशक के पद के लिए 03 रिक्तियों; स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता (उर्दू) के 15 रिक्त पदों, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 125 रिक्त पदों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन में वित्त विभाग में लेखा अधिकारी के 32 रिक्तियों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है।

विस्तृत विज्ञापन संख्या 13/2025, उम्मीदवारों के लिए अनुदेशों सहित, आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in. पर अपलोड किया जाना निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर, 2025 से 02 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) पोर्टल https://upsconline.gov.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों से इसमें उल्लिखित विस्तृत निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles