Home मनोरंजन Actor Ravi Kishan Movie : फिल्म “Hamani Baani Om Jay Jagdish” पांच भाषाओं में होगी रिलीज.
मनोरंजन

Actor Ravi Kishan Movie : फिल्म “Hamani Baani Om Jay Jagdish” पांच भाषाओं में होगी रिलीज.

Share
Actor Ravi Kishan's film "Hamani Baani Om Jay Jagdish" will be released in Bhojpuri, Hindi, Tamil, Telugu, and Bengali.
Share

Actor Ravi Kishan Movie : फिल्म “Hamani Baani Om Jay Jagdish” भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में होगी रिलीज

Actor Ravi Kishan Movie : आर्या डिजिटल ओटीटी पर फिल्म “हमनी बानी ओम जय जगदीश” बहुत जल्द भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत बताया कि अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) अभिनीत यह फिल्म बहुत जल्द दर्शक विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा हैं, जो मनोरंजन से भरपूर हैं।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं। अब फिल्म दर्शक कई भाषाओं में देख सकेंगे। विभिन्न भाषाओं के दर्शकों को ध्यान में रख कर आर्या डिजिटल ओटीटी की ओर से यह तैयारी की गई हैं। जिससे हर भाषा के लोग जुड़ेंगे और अपना मनोरंजन करेंगे। घर बैठे सपरिवार इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
फिल्म में रवि किशन, सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, प्रेम दुबे एवं अन्य ने अभिनय किया है। निर्मात्री अनुकृति जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...