Home मनोरंजन अभिनेता संग्राम सिंह पटेल बहुत जल्द बुंदेलखंड में करेंगे हिंदी फिल्म की शूटिंग
मनोरंजन

अभिनेता संग्राम सिंह पटेल बहुत जल्द बुंदेलखंड में करेंगे हिंदी फिल्म की शूटिंग

Share
Share

हिंदी फिल्म “जाग उठा बुंदेल” में मिलेगा नवोदित कलाकारों को अभिनय करने का मौका

लखनऊ । अभिनेता संग्राम सिंह पटेल बहुत जल्द हिंदी फिल्म “जाग उठा बुंदेल” की शूटिंग करने वाले हैं।हालांकि, संग्राम सिंह पटेल की पहचान भोजपुरी फिल्मों से हैं और भोजपुरी फिल्मों के लिए ही संग्राम सिंह पटेल जाने जाते हैं।लेकिन बहुत जल्द वह हिंदी फिल्म भी करने वाले हैं।सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी हैं कि सार्थक न्यूज़ चैनल और सार्थक एंटरटेनमेंट के मालिक निर्देशक और लेखक एस.के. प्रसाद के साथ एक हिंदी फिल्म की मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं।बहुत जल्द फिल्म फ्लोर पर होगी। फिल्म को लेकर विवरण में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है।लेकिन जल्दी ही इसकी अपडेट संग्राम सिंह पटेल अपने प्रशंसकों को देंगे। वही हिंदी फिल्म में काम करने की सूचना से दर्शकों एवं प्रशंसकों में खुशी की लहर है।संग्राम सिंह पटेल ने उम्मीद जताई है कि जिस प्रकार दर्शकों ने उनकी भोजपुरी फिल्मों को प्यार दिया है। आगामी हिंदी फिल्म को भी देंगे।संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा एवं इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड में की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...