Home उत्तराखंड कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित हुए चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार
उत्तराखंडमनोरंजनराज्य

कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित हुए चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार

Share
Share

रामनगर (उत्तराखंड) । पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप मे लोगों को हंसाने वाले हीरो राजन कुमार वैसे तो कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। मगर 14 सितंबर को छोई, रामनगर, उत्तराखंड के कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट में आयोजित कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित होना उनके लिए यादगार पल रहा।

उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन 2 का 5352वां और 5353वाँ लाइव शो करने के बाद इस अवॉर्ड को प्राप्त करना हीरो राजन कुमार के लिए गर्व का अनुभव था। उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन का पहली बार शो हुआ, जो बहुत सफल रहा।लोग बहुत खुश और उत्साहित नजर आए। कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट ऐसा एरिया है, जहां शेर बाघ चीता पाए जाते हैं। इस बीच में चार्ली चैप्लिन 2 का शो अपनेआप मे यूनिक सिद्ध हुआ है।
अपने पैतृक गांव टेटिया बमबर, मुंगेर, जमालपुर और अब उत्तराखंड पहुंचे हीरो राजन कुमार का उत्तराखण्ड की पारंपरिक शैली में स्वागत किया गया।उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई, माला पहनकर टीका किया गया। वहाँ के लोक गीत संगीत बजा कर उनका भरपूर स्वागत हुआ जो उनके लिए अविस्मरणीय यात्रा सिद्ध हुई।

मनोरंजन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरो राजन कुमार को प्रतिष्ठित कर्मवीर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका चयन अवॉर्ड के सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया, जो इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों से प्रभावित थे। इस पुरूस्कार के लिए कई नामांकन प्राप्त हुए थे, लेकिन राजन कुमार का काम उनकी नवीनता, नेतृत्व और सकारात्मक प्रभाव के लिए उल्लेखनीय रहा।
पुरस्कार विजेता के रूप में उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया।इस मंच के माध्यम से उन्हें अपनी कहानी साझा करने और दूसरों को प्रेरित करने का अवसर भी मिला।

हीरो राजन कुमार ने इस सम्मान के लिए कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रोग्राम के मुख्य अतिथि का भी आभार प्रकट किया।

जापान यात्रा पर जाने से पहले यह अवॉर्ड उनके लिए बहुत मायने रखता है। वह इन तमाम उपलब्धियों के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हैं।

अपने कर्मों पर विश्वास रखने वाले हीरो राजन कुमार सही मायने में आज के कर्मवीर है।उन्होने अपने कर्म से हमेशा वीरता का परिचय दिया है। कितनी ऐसी घटनाएं हैं, जहां वह रियल हीरो के रूप में सामने आए और लोगों की मदद की है।इस वजह से तो वह इतने लोकप्रिय और जनता के चहेते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles