Home बिहार चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने भागलपुर में 5351वां लाइव शो किया परफॉर्म
बिहारमनोरंजनराज्य

चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने भागलपुर में 5351वां लाइव शो किया परफॉर्म

Share
Share

भागलपुर (बिहार) : सिल्क सिटी के नाम से मशहूर बिहार के भागलपुर में चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने अपना 5351वां लाइव शो परफॉर्म किया। भागलपुर स्टेशन पर ही सुनील भारती ने चार्ली चैप्लिन द्वितीय को शॉल से सम्मानित किया।हीरो राजन कुमार ने कहा कि पहली बार मुझे भागलपुर जाने का मौका मिला। सुनील भारती ने मुझे इस सिल्क सिटी में बुलाया उनका आभार और उन्होंने सिल्क की चादर से सम्मानित किया।यहां मुझे चार्ली चैप्लिन द्वितीय का लाइव शो प्रस्तुत करने का मौका मिला।भागलपुर मुझे बहुत पसन्द रहा है। यह शहर रेशम उत्पादन के लिए दुनिया भर मे मशहूर है।भागलपुर में रेशम उद्योग की जड़ें बहुत गहरी हैं और यहां के किसान एवं कारीगर पीढ़ियों से इस कला और विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इस शहर को बिहार का ‘पावर हाउस’ भी कहते हैं।यहां कई कारखाने हैं जो बिहार की इकोनॉमी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।चीनी मिल, कागज मिल, कपड़ा मिल, इस्पात सहित अन्य कारोबार यहां स्थित हैं।

राजन कुमार टोकियो जापान की यात्रा पर जाने वाले हैं।इससे पहले भागलपुर में लाईव शो की सफ़लता ने उनका उत्साह और बढ़ा दिया है।

हीरो राजन कुमार दो दशकों से चार्ली चैप्लिन द्वितीय का लाईव शो करते आ रहे हैं और इसके लिए उनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे भी दर्ज है। राजन कुमार सारी दुनिया मे चार्ली चैपलिन 2 के रूप में जाने जाते हैं।

छाऊ नृत्य के लिए नेशनल अवार्ड हासिल कर चुके राजन कुमार कई हिन्दी फिल्म के हीरो हैं।मिथुन चक्रवर्ती ने सन 2010 में मुम्बई में राजन कुमार की विलक्षण अभिनय प्रतिभा को देख कर “हीरो” टाइटल देकर सम्मानित किया। तब से लोग अभिनेता राजन कुमार को “हीरो राजन कुमार” के नाम से जानते है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...