Home मनोरंजन निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने साध्वी प्राची से की शिष्टाचार भेंट
मनोरंजन

निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने साध्वी प्राची से की शिष्टाचार भेंट

Share
Share

आगामी फिल्म ‘कारसेवक’ को मिला नैतिक समर्थन

लखनऊ । फिल्म निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने लखनऊ में प्रख्यात राष्ट्रवादी नेत्री साध्वी प्राची से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर अयोध्या आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कारसेवक’ को साध्वी प्राची का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ। फिल्म की संकल्पना, उद्देश्य तथा सामाजिक संदेश पर विस्तृत चर्चा हुई। साध्वी प्राची ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

फिल्म के बारे में विचार साझा करते हुए साध्वी प्राची ने कहा –

“‘कारसेवक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि यह उन असंख्य राम भक्तों की अमर गाथा है जिन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन में तन-मन-धन से योगदान दिया। यह राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत चित्रण है।”

निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने इस भेंट को प्रेरणादायक बताते हुए कहा –

“साध्वी प्राची जी का समर्थन हमारे लिए एक नैतिक शक्ति है। हमारा उद्देश्य इस फिल्म के माध्यम से देश के युवाओं को उनके इतिहास और वैचारिक विरासत से जोड़ना है।”

फिल्म ‘कारसेवक’ का निर्माण राधे मोहन फ़िल्म्स प्रोडक्शन (Radhe Mohan Films Production) के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्माता आदित्य नागर हैं। फिल्म की शूटिंग आगामी दिनों में आरंभ होने की संभावना है।

यह फिल्म वर्ष 1990 में हुए कारसेवा आंदोलन के दौरान घटित घटनाओं, बलिदानों और जनभावनाओं को प्रभावशाली सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी।

साध्वी प्राची का समर्थन फिल्म के लिए न केवल एक नैतिक संबल है, बल्कि इसके सामाजिक प्रभाव और जनसरोकार को भी व्यापक स्तर पर मजबूत करता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...