Home झारखण्ड वेब सीरीज जूनियर जासूस की शूटिंग में व्यस्त निर्देशक हंसराज लोहरा
झारखण्डमनोरंजनराज्य

वेब सीरीज जूनियर जासूस की शूटिंग में व्यस्त निर्देशक हंसराज लोहरा

Share
Share

हजारीबाग (झारखंड) । फिल्म निर्देशक हंसराज लोहरा इन दिनों वेब सीरीज जूनियर जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग हजारीबाग के विभिन्न लोकेशन में की जा रहीं हैं ।यह वेब सीरीज जानू राज फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले बनायीं जा रही हैं ।जो आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज होगी।इसमें बिहार – झारखंड और मुंबई के कलाकार काम कर रहें हैं।मुख्य नायक शीघ्रम श्रीवास्तव हैं।वहीं नायिकाओं में नैना लकड़ा, प्रियांजलि प्रिया एवं लीजा वर्मा हैं।जबकि,बाल कलाकार ऋतु राज, अर्णव कुमार, जानवी सिंह, ऋतिक गुप्ता, आराध्य एवं अंशिका हैं।अन्य प्रमुख सहयोगी कलाकार प्रवीण सिंह राठौर, सुभाष कुमार, अमरकांत रॉय, मनोज कुमार पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, रोहित कुमार, दीपक झा, गुलशन कुमार मिश्रा, रामकिशोर सावंत, शशि सिन्हा, गुडरो विल्सन, प्रिंस कुमार, बबलू सिन्हा एवं अन्य हैं।
वेब सीरीज के शीर्षक से ही पता चलता हैं कि यह जासूसी पर आधारित हैं।जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ सीख भी हैं।
निर्देशक हंसराज लोहरा आर्या डिजिटल के साथ पहली बार काम कर रहें हैं।लेकिन,इसके बाद संभवतः और भी प्रोजेक्ट्स कर सकते हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि कई भाषाओं में आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए काम किया जा रहा हैं।झारखंड में यह शुरुआत हैं।आगे दर्शकों की प्रतिक्रिया के अनुरूप काम बढ़ाया जा सकता हैं।
निर्देशक हंसराज लोहरा ने बताया कि यह सीरीज दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।इसकी कहानी काफी मज़ेदार हैं और सभी कलाकार काफी मेहनत कर रहें हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...