Home बिहार पाखी हेगड़े अब जे.पी. यादव के शो में दिखेंगी, पटना से होगी धमाकेदार शुरुआत
बिहारमनोरंजनराज्य

पाखी हेगड़े अब जे.पी. यादव के शो में दिखेंगी, पटना से होगी धमाकेदार शुरुआत

Share
Share

पटना : बिहार और उत्तरप्रदेश के दर्शकों के दिलों की धड़कन जे.पी. यादव, जिन्हें युवा पीढ़ी ने हमेशा अपार प्यार और सम्मान दिया है। अब एक नए और भव्य रूप में जनता के सामने आ रहे हैं। इस बार उनका साथ देने जा रही हैं मशहूर अदाकारा पाखी हेगड़े, जो अपने नए अंदाज़ और ऊर्जा से शो में चार चाँद लगाने वाली हैं।

पाखी हेगड़े ने कहा कि –
“इस शो में मैं आप सबसे एक नए अंदाज़ में मिलने वाली हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी दर्शक इस शो को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाएँगे और हमेशा की तरह हमें अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।”

यह शो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि दर्शकों को एक नई उमंग और सकारात्मक संदेश भी देगा। शो का भव्य सेट पटना में सज चुका है और शूटिंग 29 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

दर्शकों में पहले से ही इस शो को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि जे.पी. यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी पर्दे पर एक अलग ही आकर्षण और ताजगी लेकर आने वाली है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...