Home मनोरंजन आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के साथ जुड़ा एक और नाम प्राची डिजिटल
मनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के साथ जुड़ा एक और नाम प्राची डिजिटल

Share
Share

कई यूट्यूब चैनल्स की हुई शुरुआत, दर्शकों को होगा भरपूर मनोरंजन

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी में एक और नाम “प्राची डिजिटल” का जुड़ चुका हैं। आर्या डिजिटल की सफलता से प्रभावित होकर एवं दर्शकों की मांग पर प्राची डिजिटल की शुरुआत हो चुकी हैं।जिसके अंतर्गत कई चैनल की शुभारंभ किया गया हैं।जिनमें प्राची डिजिटल म्यूजिक, प्राची डिजिटल स्प्रिचुअल, प्राची डिजिटल स्पीड, प्राची डिजिटल रिकॉर्ड्स, प्राची डिजिटल किंग, प्राची डिजिटल जंक्शन, प्राची डिजिटल एक्सप्रेस, प्राची डिजिटल सिनेमा और प्राची डिजिटल गोल्डमाइंस हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कई यूट्यूब चैनल्स हैं और आर्या डिजिटल ओटीटी भी हैं।लेकिन, लगातार दर्शकों की मांग को देखते हुए “प्राची डिजिटल” की शुरुआत हुई हैं।इसमें भी दर्शकों को म्यूजिक वीडियो, फिल्म और वेब सीरीज देखने को मिलेगा।उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि जिस तरह से दर्शकों ने आर्या डिजिटल को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दिया हैं।ठीक वैसा हीं समर्थन दर्शक प्राची डिजिटल को भी देंगे।
अभी कई म्यूजिक वीडियो और फिल्में प्राची डिजिटल म्यूजिक पर रिलीज की गई हैं।जिस पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...