Home मनोरंजन बहन की रक्षा और सम्मान का संस्कार देती हैं रक्षाबंधन – दुर्गेश सिंह
मनोरंजन

बहन की रक्षा और सम्मान का संस्कार देती हैं रक्षाबंधन – दुर्गेश सिंह

Share
Share

नई दिल्ली। रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बाँधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बाँधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।रक्षाबंधन बहन की रक्षा और सम्मान का संस्कार देती हैं।उक्त बातें आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कही।उन्होंने अपने समर्थकों और प्रशंसकों को रक्षाबंधन की बधाई दी एवं दर्शकों को विशेष कर धन्यवाद दिया कि उनके समर्थन और प्यार आशीर्वाद से ही आर्या डिजिटल ओटीटी के 1 लाख से अधिक डाउनलोड्स हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार हम सभी मनाते हैं।लेकिन,इससे हम युवाओं को सीखने की जरूरत हैं कि बहन का सम्मान हमेशा करना चाहिए एवं उनकी सुरक्षा जरूरी हैं।समाज में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने में प्रोत्साहित करें।उनका कल्याण हो और सशक्त हो,इस पर बल देने की जरूरत हैं।
रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम को और भी मजबूत करती हैं एवं हमें यह एहसास करवाती हैं कि सदैव अपनी बहनों की तरह ही समाज में दूसरे के घरों में भी बहन बेटियों हैं और उन्हें अपमानित करने वाला कार्य कभी न करें।सोच बदलने से ही समाज में परिवर्तन आएगा और रक्षाबंधन मनाने का उद्देश्य पूर्ण होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...