Home मनोरंजन Waves OTT पर रिलीज फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक और उत्साहवर्धक
मनोरंजन

Waves OTT पर रिलीज फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक और उत्साहवर्धक

Share
Share

मुंबई : फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण 1 सितंबर को प्रसार भारती के WAVES OTT चैनल पर रिलीज़ किया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक हैं और लोगों ने इसे भारत के साथ – साथ विश्व कल्याण करने के लिए मार्गदर्शक फिल्म बताया। इस फिल्म में हजारीबाग (झारखंड) के कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता एवं लेखक गजानंद पाठक ने स्वामी विवेकानन्द के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं संदेशों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने में पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। फिल्म के निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र ने अच्छे कौशल का प्रयोग किया है। फिल्म में साधक रामकृष्ण की भूमिका अमरकांत राय ने निभाई हैं और जगतगुरू श्री रामकृष्ण परमहंस का अभिनय निर्माता और लेखक गजानंद पाठक ने किया हैं।मां सारदा देवी की भूमिका में श्रेष्ठा भट्टाचार्य हैं और स्वामी विवेकानन्द का अभिनय मुकेश राम प्रजापति ने किया हैं। मां काली का अभिनय चांदनी झा ने किया हैं। अन्य कलाकारों में दीपक घोष, मनोज कुमार पाण्डेय, सीमा घोष और अजीत अरोरा ने प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया हैं।इस फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी सुरीली आवाज में गीतों को गाकर फिल्म को रोचक बनाया है। छायांकन राहुल पाठक ने किया है। इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस के जीवन के संघर्ष एवं ईश्वर दर्शन की तड़प को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। स्वामी विवेकानन्द को प्रशिक्षण देने वाले श्री रामकृष्ण की गुरु शिष्य परंपरा को समाज में लोगों के बीच यह फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण रखती हैं। यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक है, जो सभी को एक आध्यात्मिक दुनिया की ओर ले जाता है।जो जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरने में कामयाब होता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...