Home बिहार बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के लिए मुंगेर में BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा
बिहारमनोरंजनराज्य

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के लिए मुंगेर में BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा

Share
Share

धर्मेंद्र हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : भारतीय सिनेमा के ‘ही मैन’ धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र की काफी समय से तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज जारी था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया। इस दौरान देओल परिवार और कई सितारे नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन की आंखें भी इस दौरान नम रहीं।

बिहार फ़िल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) ने सुपरस्टार धर्मेंद्र की मृत्य पर शोक प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। BFTAA के सभी कलाकार धर्मेंद्र के बड़े प्रशंसक हैं और वह उनके परिवार के साथ दुःख की घड़ी में खड़े हैं.।

BFTAA के संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार और संस्था के कलाकारों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके निधन को एक युग का अंत बताया जिन्होंने कितने युवकों को हीरो बनने के लिए प्रेरित किया।
बफटा के कलाकार अध्यक्ष हीरो राजन कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए कई सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। बिहार फ़िल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार ने कहा, ‘हम सब मिलकर उस महान व्यक्ति और अद्भुत कलाकार के चले जाने का शोक मना रहे हैं। हमारी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है।
वह अपने पीछे सैकड़ों फ़िल्में, यादगार किरदार और अनोखे संवाद छोड़ गए हैं।कलाकार बहुत संवेदनशील होता है और हम सब अब तक अपने चहेते ऐक्टर के गुजर जाने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।”

BFTAA के कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय सहित इस श्रद्धांजलि सभा में कई कलाकार मौजूद रहे जिन्होंने धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...