Home मध्य प्रदेश नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहनों पर की गई कार्रवाई
मध्य प्रदेशराज्य

नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहनों पर की गई कार्रवाई

Share
Share

वाहनों की चैकिंग के लिये ग्वालियर वायपास न्यायालय शिवपुरी के द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाया

यातायात व कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहनों पर की गई कार्रवाई

शिवपुरी (मप्र) : शिवपुरी जिला कोर्ट मजिस्ट्रेट जितेंद्र मेहर, जिला मजिस्ट्रेट फ़ास्ट कोर्ट न्यायालय शिवपुरी के द्वारा ग्वालियर बायपास पर शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल कोर्ट लगाया गया। जिसमें कुल 42 वाहनों पर कार्रवाई कर कुल 35000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस अवसर पर ओवरलोड वाहन, नियमानुसार नंबर प्लेट न होने, हूटर लगे वाहनों पर जुर्माना किया गया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी थाना कोतवाली से उप निरीक्षक रामेंद्र चौहान एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहें। आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...