Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सौंपी ₹4.30 लाख की आर्थिक सहायता
मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सौंपी ₹4.30 लाख की आर्थिक सहायता

Share
Share

शिवपुरी (म.प्र) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान ग्राम पचावली पहुंचकर हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों से भेंट की तथा उन्हें राज्य शासन की आरबीसी 6(4) योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की क्षति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और मौके पर ही मकान क्षति एवं आवश्यक खाद्यान्न सामग्री हेतु सहायता राशि के स्वीकृत पत्र हितग्राहियों को सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की हर घड़ी में अपने नागरिकों के साथ है, और राहत कार्यों को समयबद्धता और पारदर्शिता से पूर्ण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिनमें पतीराम जाटव को ₹70,000, चंपाल जाटव को ₹40,000, सविता जाटव को ₹40,000, भगचंद जाटव को ₹40,000, राजकुमारी जाटव को ₹40,000, संपत बाई केवट को ₹40,000, खुशलाल जाटव को ₹40,000, खेमचंद्र जाटव को ₹40,000, काला बाई जाटव को ₹40,000 तथा सीमा जाटव को ₹40,000 शामिल है। उपरोक्त अनुसार कुल ₹4,30,000 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...