Home मध्य प्रदेश शिवपुरी में पहली बार देहदान करने वाले को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’
मध्य प्रदेशराज्य

शिवपुरी में पहली बार देहदान करने वाले को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

Share
Share

मेडिकल कॉलेज में 78 वर्षीय महिला को दी गई श्रद्धांजलि

शिवपुरी (मप्र) : शिवपुरी जिले में सोमवार को पहली बार किसी देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान दिया गया। 78 वर्षीय दिवंगत सरोज मदान पेशे से शिक्षिका रहीं थीं एवं दिवंगत सरोज के पति गुलशन मदान रोडवेज में कार्यरत रहे थे। दिवंगत सरोज के पार्थिव देह को उनकी चारों बेटियों कुसुम, विनीता मदान, पुनीता भुगड़ा, तृप्ति अरोरा ने श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी को समर्पित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर दिवंगत सरोज को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस फोर्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब किसी मृत देह को राजकीय सम्मान मिला। कार्यक्रम में श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अधिष्ठाता डॉ. डी. परमहंस सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक ग्रहण किया।
दिवंगत सरोज मदान के पार्थिव देह को बेटियों द्वारा मेडिकल कॉलेज को समर्पित करने को लेकर अधिष्ठाता डॉक्टर डी. परमहंस ने परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए उनके इस निर्णय की सराहना की और हमेशा परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान दिवंगत सरोज की बेटी पुनीता ने बताया कि उनकी मां ने 2017 में देहदान करने का निर्णय लिया था। इसी के चलते दधीचि देह दान समिति गुना में मां के देहदान का पंजीकरण कराया था। बेटी विनिता का यह भी कहना था कि मां शिक्षिका के साथ हमेशा से ही सेवा भाव वाली रहीं हैं, मां का कहना था कि देहदान के बाद हमारा शरीर किसी के काम आ सके। देहदान मां की अंतिम इच्छा भी थी जो हमने पूरी की इसी से प्रेरित होकर बेटी विनिता ने भी देहदान का निर्णय लिया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...