Home मध्य प्रदेश संजय कॉलोनी में पीएम आवास ढहाया
मध्य प्रदेशराज्य

संजय कॉलोनी में पीएम आवास ढहाया

Share
Share

महिला का बेटा हुआ बेहोश, माहौल में गहमागहमी

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) । शिवपुरी शहर के संजय कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर 1 बजे न्यायालय के आदेश के बाद एक महिला का पीएम आवास ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल में गहमागहमी बनी रही। इसी बीच मकान टूटते देख महिला का बेटा बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला और उसकी बेटियां रोती-बिलखती रहीं।

जानकारी के मुताबिक, संगीता खटीक के मकान के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं था। रास्ता और पास की सरकारी भूमि पर ममता विश्वकर्मा ने पहले कच्चा मकान बनाया और बाद में इस पर पीएम आवास स्वीकृत करा लिया। रास्ता और सरकारी भूमि को लेकर संगीता खटीक ने न्यायालय में वाद दायर किया, जिसमें उन्हें निर्णय मिला। इसके बाद संबंधित मकान पर कार्रवाई की गई।

दूसरी ओर, ममता विश्वकर्मा का कहना है कि उनके पति ने कई वर्ष पहले बैजनाथ प्रसाद पांडेय से यह जमीन 80 हजार रुपये में खरीदी थी और लिखापढ़ी भी करवाई थी। बाद में पीएम आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे मकान का निर्माण कराया गया। पति की मौत के बाद वह चार बेटियों और एक बेटे के साथ रह रही थीं तथा सिलाई कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। दो महीने बाद बेटी की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही मकान ढह जाने से परिवार को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ममता विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने रास्ते को लेकर चार लाख रुपये की मांग की थी और सीधे बातचीत करने की बजाय मकान तुड़वाने का रास्ता अपनाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles