Home मध्य प्रदेश जयवर्धन की अगुवाई में गुना में गूंजा वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़ का नारा
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

जयवर्धन की अगुवाई में गुना में गूंजा वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़ का नारा

Share
Share

गुना (मप्र) : गुना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया और राष्ट्रीय व स्थानीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस ने सड़कों पर उतारकर वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़ का नारा जमकर गूंजा। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट की चोरी मध्यप्रदेश में भी की है। यहां हर विधानसभा में 20 से 30 हजार फर्जी मतदाता हैं। गुना में भी ग्रामीण क्षेत्रों के अनेकों लोगों के नाम शहरी मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मतदाताओं की जानकारी मांगी है।
जिलेभर से आए हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचारी होने, सनातन विरोधी होने और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन किया। प्रदर्शन में जगह-जगह वोट चोर गद्दी छोड़ लिखे पोस्टर नजर आ रहे थे। प्रदर्शन के बाद कलेक्टेट पहुंचे जयवर्धन सहित जिले के कांग्रेस नेताओं और ने कलेक्टर किशोर कन्याल को मतदाता सूची 2025 के शुद्धिकरण बाबत दिए गए ज्ञापन के अलावा, गुना के बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने, किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, गौ माता की सेवा-सुरक्षा और स्मार्ट मीटर बंद कराने जैसे कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया।

संवाददाता : रणधीर चंदेल (गुना, मध्य प्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles