Home राष्ट्रीय न्यूज CWG 2022: कुश्ती मैच को रोककर खाली कराया गया स्टेडियम, सुरक्षा में बड़ी चूक…
राष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

CWG 2022: कुश्ती मैच को रोककर खाली कराया गया स्टेडियम, सुरक्षा में बड़ी चूक…

Share
Share

CWG 2022: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मुकाबले रोक दिए गए हैं. वहीं पूरा स्टेडियम भी खाली करा दिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबि, अब कुश्ती के फाइनल मुकाबले भी देरी से होंगे. पहले दौर में भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने जीत हासिल की. दोनों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट कर कहा, “हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए खेलों को रोक रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद फिर से खेले शुरू होंगे.” ताजा जानकारी के अनुसार कुश्ती के मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे मुकाबले फिर से शुरू होंगे.

 

कुश्ती में दीपक पूनिया और बजरंग पूनिया जीते

कुश्ती में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया. बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया, दोनों ने ही अपने पहले मुकाबलों में जीत दर्ज की. बजरंग ने नॉरू के लॉवे बिंघम को 4-0 से मात दी, वहीं दीपक पूनिया ने न्यूजीलैंड के मैथ्यू को 10-0 से हरा दिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

धनबाद । झारखण्ड खेल नीति-2022 कंडिका-7.4.4 के आलोक में विभागीय अधिसूचना द्वारा...

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 का SWOT: क्या इस बार प्लेऑफ से आगे निकल पाएंगे DC?

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 SWOT एनालिसिस: अक्षर पटेल (कप्तान), KL राहुल, मिचेल...

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ कमाई के दिन खत्म हुए – अगला साइकल कैसा होगा

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ ग्रोथ अब ख़त्म होने के संकेत दिख...