Home देश प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की
देशराष्ट्रीय न्यूज

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की

Share
Share

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सेमिकॉन इंडिया 2025 के दौरान सेमीकंडक्टर्स क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों के प्रमुख सीईओ के साथ बातचीत की। श्री मोदी ने कहा, “मैंने इस क्षेत्र में भारत की अथक सुधार यात्रा के बारे में बात की, जिसमें मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण और कौशल के साथ-साथ नवाचार पर जोर देना शामिल है।“

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया :

“आज, सेमिकॉन इंडिया 2025 के दौरान सेमीकंडक्टर क्षेत्र के प्रमुख सीईओ के साथ बातचीत की। भारत की क्षमता में उनका विश्वास स्पष्ट है। वे सेमीकंडक्टर नवाचार और विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत पर भरोसा जताते हुए अधिक प्रतिबद्धता दर्शा रहे हैं। मैंने इस क्षेत्र में भारत की निरंतर सुधार यात्रा के बारे में बात की, जिसमें मजबूत बुनियादी ढाँचे का निर्माण और कौशल विकास के साथ-साथ नवाचार पर जोर शामिल है।”

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles