Home राष्ट्रीय न्यूज खेल मंत्री ने कॉरपोरेट और पीएसयू से किया आग्रह,  कहा-भारत को खेल महाशक्ति बनाने में करें योगदान
राष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

खेल मंत्री ने कॉरपोरेट और पीएसयू से किया आग्रह,  कहा-भारत को खेल महाशक्ति बनाने में करें योगदान

Share
Share

नई दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए कॉरपोरेट जगत और देश के शीर्ष सार्वजनिक उपक्रमों से राष्ट्रीय खेल विकास कोष में योगदान देने का आग्रह किया।

रीजीजू ने उम्मीद जताई कि सीएसआर के तहत कॉरपोरेट जगत और पीएसयू भारत को खेल महाशक्ति बनाने के सफर में साथी बनेंगे। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को कोष में पांच करोड़ रूपये का योगदान दिया। यह टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना यानी टॉप्स के तहत एलीट खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने के काम आएगा।
बता दें कि रिजिजू इन दिनों भारत में खेल के विकास और को लेकर सतत प्रयासरत हैं। इसके साथ ही वह खिलाड़ियों को खेल में दिलचस्पी दिखाने के लिए हमेशा उत्साहित करते रहते हैं। खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए रिजिजू अपना पूरा भरसक प्रयास करते हैं। कल ही यानी गुरुवार को उन्होंने खिलाड़ियों के रेल किराए में बंद कर दी गई छूट को बहाल करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

धनबाद । झारखण्ड खेल नीति-2022 कंडिका-7.4.4 के आलोक में विभागीय अधिसूचना द्वारा...

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 का SWOT: क्या इस बार प्लेऑफ से आगे निकल पाएंगे DC?

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 SWOT एनालिसिस: अक्षर पटेल (कप्तान), KL राहुल, मिचेल...

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ कमाई के दिन खत्म हुए – अगला साइकल कैसा होगा

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ ग्रोथ अब ख़त्म होने के संकेत दिख...