Home राष्ट्रीय न्यूज अयोध्या के राम मंदिर में लगाया 2100 किलो का घंटा…सीएम योगी ने किया एलान
राष्ट्रीय न्यूज

अयोध्या के राम मंदिर में लगाया 2100 किलो का घंटा…सीएम योगी ने किया एलान

Share
Share

DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने एटा दौरे के दौरान मंच से जलेसर के घुंघरू घंटी उद्योग का जिक्र करते हुए एटा के जलेसर मे बन रहे उस 2100 किलो के घंटे का जिक्र किया जो अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर मे लगाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने मंच से अपने भाषण मे कहा कि एटा के जलेसर मे बनने वाले जो घंटे हैं ये पूरे देश और दुनिया के अंदर हर धार्मिक अनुष्ठान मे जब बजते हैं तो एटा और जलेसर का स्मरण हर व्यक्ति कर पाता है. सीएम ने कहा कि यहां की घंटी बजे बिना कोई अनुष्ठान पूरा नहीं होता हैं.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम ने मंच से किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने भरे मंच से अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर के लिये एटा की घुंघरू घंटी नगरी जलेसर मे बन रहे 2100 किलो के भव्य घंटे का जिक्र किया. उस घंटे के निर्माता आदित्य मित्तल ने बताया कि जलेसर के लिये ये बड़े सौभाग्य की बात हैं क्योंकि हमारे यहां की मिट्टी गॉड गिफ्टेड हैं. मिट्टी के गॉड गिफ्ट के कारण ही ये घंटा बनना संभव हो पा रहा हैं. ये सिंगल पीस में बनने वाला भारत का सबसे बड़ा घंटा हैं. मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लिया है और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट में घुंघरू घंटी को घोषित किया है. एटा के लिए ये गौरव की बात है.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘जलेसर के लिए एक नया योगदान’
आदित्य मित्तल ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने जलेसर मे राम मंदिर के लिए बन रहे घंटे का जिक्र करके जलेसर के लिए एक नया योगदान देने की कोशिश की हैं और इस जलेसर का पूरे  भारत के पटल पर नाम आएगा. दूसरा इस उद्योग को एक नयी गति प्राप्त होगी. हमने मुख्यमंत्री से जलेसर को एक गैस पाइप लाइन दिलाने की भी मांग की हैं. जिसके बाद सीएम ने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है.

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जलेसर के घुंघरू घंटी उद्योग के पिछड़ा होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने इसे न तो वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट मे शामिल किया था. यह मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना हैं. इसमें जलेसर के करीब 50 कारीगरों को किटें मिली हैं, काफ़ी कारीगरों को लाभ मिला हैं. साथ ही लोन और सहूलियतें मिलीं हैं. अगर इसी तरह मुख्यमंत्री की कृपा बनी रही तो आगे चलकर पूरी दुनिया मे हमारी घुंघरू घंटी का नाम रोशन होगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...