Home राष्ट्रीय न्यूज परिवार के लोग जिसका अंतिम संस्कार कर चुके थे,वो 53 दिन बाद जिंदा मिली?
राष्ट्रीय न्यूज

परिवार के लोग जिसका अंतिम संस्कार कर चुके थे,वो 53 दिन बाद जिंदा मिली?

Share
Share

परिवार के लोग जिसका अंतिम संस्कार कर चुके थे,वो 53 दिन बाद जिंदा मिली? हत्या के जुर्म में पुलिस ने पति को किया खूब टॉर्चर!

मध्य प्रदेश के जिला भिंड से 2 मई को ज्योति शर्मा नाम क़ी विवाहिता लापता हुई थी । 4 मई को खेत में जली हुई महिला की लाश मिली। फैमिली ने उसे ज्योति बताया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।हत्या के आरोप में पुलिस ने ज्योति के पति सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे खूब पीटा। हत्या का जुर्म उगलवाना चाहा, लेकिन वो मना करता रहा। ज्योति ‘लाड़ली बहन योजना’ का लाभ पाती थी। अब उसके खाते से 2700 रुपए निकले। पति सुनील को ये बात पता चली। बैंक ने जांच की तो पता चला कि ज्योति ने ये पैसा नोएडा (UP) से निकाला है।सीसी टीवी फुटेज़ में ज्योति पैसे निकालती दिखी।

MP पुलिस 23 जून को नोएडा पहुंची और ज्योति जिंदा मिल गई। ज्योति बोली- मैं अपनी मर्जी से चली गई थी। अब सवाल ये है कि वो लाश किसकी थी, जिसे ज्योति बताकर फैमिली वाले अंतिम संस्कार कर चुके थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles