Home राष्ट्रीय न्यूज एक दिन डांस का ‘रॉकस्टार’ बनेगा ये छोटा सा बच्चा…देखिये आप भी
राष्ट्रीय न्यूज

एक दिन डांस का ‘रॉकस्टार’ बनेगा ये छोटा सा बच्चा…देखिये आप भी

Share
Share

DESK: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो सामने आते रहते हैं. जिन्हें देख यह अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल होता है कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाएगा. फिलहाल रोमांच के साथ रोचकता से भरे वीडियो यूजर्स का मन लुभाते नजर आते हैं. इस बीच कई डांस वीडियो भी यूजर्स का मनोरंजन करते हैं. जिसे यूजर्स कई बार लूप में देखना पसंद करते हैं.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें एक छोटे से मासूम बच्चे को डांस करते देखा जा रहा है. वीडियो में बच्चे के डांस स्टेप्स और उसकी मासूमियत हर किसी का दिल जीतते देखी जा रही है. वीडियो में बच्चे के डांस को देख यूजर्स उसे भविष्य का रॉकस्टर तक बता रहे हैं.

फिलहाल वायरल हो रही वीडियो में बच्चा एक भक्ति कीर्तन पर डांस परफॉर्म करता नजर आ रहा है. वीडियो में बच्चे के इमोशन्स और डांस स्टेप्स कीर्तन सॉन्ग की बीट पर एकदम सेट बैठते दिख रहे हैं. यहीं कारण है कि यह वीडियो यूजर्स के बीच काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कहा गया है कि दादी मां के साथ कीर्तन भेजने का यहीं नतीजा होता है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो को इंस्टाग्राम पर स्वैग किंग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जहां पर 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को देखा और 71 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. फिलहाल वीडियो को सोशल मीडिया के कई अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. जहां इसे रिएक्शन देते हुए यूजर्स बच्चे को डांस का रॉकस्टर बता रहे हैं वहीं कई लोग बच्चे के अच्छे संस्कारों की चर्चा कर रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...