Home धर्म गुरु माँ करिश्मा शेट्टी (Gurumaa karishma shetty) के सान्निध्य में शिबानी कश्यप के घर भव्य शिव संग, हर घर महादेव का उद्घोष
धर्म

गुरु माँ करिश्मा शेट्टी (Gurumaa karishma shetty) के सान्निध्य में शिबानी कश्यप के घर भव्य शिव संग, हर घर महादेव का उद्घोष

Share
Share

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप के घर हाल ही में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर गुरु माँ करिश्मा शेट्टी के सान्निध्य में शिव संग का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिकता और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु माँ का स्वागत मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा से किया गया। उनके चरणों का अभिषेक तुलसी, दूध, शहद, गंगाजल और गुलाबजल से किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

आयोजन का मुख्य केंद्र रहा शिव संग, जिसमें गुरु माँ करिश्मा शेट्टी ने उपस्थित साधकों को शिव तत्व की गहन व्याख्या दी और तांत्रिक साधनाओं का महत्व समझाया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिकता और भौतिकता को अलग नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार धन केवल विलासिता का साधन नहीं है, बल्कि जब उसे सेवा, साधना और जनकल्याण में लगाया जाए तो वही शिव कार्य का रूप ले लेता है। गुरु माँ ने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण, मंत्र-जाप, हवन और आध्यात्मिक शिक्षाओं का विस्तार धन और साधना के संतुलित प्रयोग से ही संभव है।

शिबानी कश्यप, जो वर्ष 2019 से गुरु माँ की शिष्या हैं, ने इस अवसर पर भावुक स्वर में कहा कि उनके जीवन में मिली उपलब्धियाँ, मंच पर सफलता और आत्मिक शांति गुरु माँ के आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुरु माँ ने उन्हें उनके भीतर की शक्ति से मिलवाया और वह शक्ति शिव की है।

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया जब सभी साधकों ने एक स्वर में गुरु माँ के साथ “हर हर महादेव, हर घर महादेव, घर घर महादेव” का उद्घोष किया। इस घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा और उपस्थित साधकों ने इसे केवल नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प के रूप में ग्रहण किया।

गुरु माँ करिश्मा शेट्टी इन दिनों अपने शिव संग और साधना पद्धतियों के माध्यम से हजारों लोगों तक शिव का संदेश पहुँचा रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर घर में शिव चेतना जागृत हो और हर जीवन शिवमय बने।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मार्च 25, 2026 न्यूमरोलॉजी: अंक 9 वाले अमीर बनने वाले हैं या कंगाल?

25 मार्च 2026 का दैनिक अंक ज्योतिष: जन्मांक 1 से 9 वालों...

राशिफल आज 25 मार्च 2026 – जॉब, प्रमोशन, बोनस और निवेश पर आज की खास सलाह

आज का राशिफल 25 मार्च 2026: करियर, बिज़नेस और निवेश पर रहस्यमय...