Home झारखण्ड योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में टुंडी के बच्चों ने लहराया परचम,जीते तीन गोल्ड मेडल
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में टुंडी के बच्चों ने लहराया परचम,जीते तीन गोल्ड मेडल

Share
Share

धनबाद । दी लाइट हाउस रिसोर्ट में प्रथम धनबाद जिला लिटिल चैम्पस योगासन स्पोर्ट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।जिसमें जिले भर के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 175 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें टुंडी की आराध्या आनंद 9 साल से कम आयु वर्ग में, गुलाल सिंह 10 साल से कम आयु वर्ग में तथा 7 साल से कम आयु वर्ग में अंशुमान मौर्य ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।आलोक मौर्य, सुहानी सिंह, पीहू कुमारी, अनुपम देव ने अपने-अपने आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के योग खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर परचम लहराया। इस स्वर्णिम उपलब्धि से टुंडी के खेल प्रेमी काफी उत्साहित हैं।यह टुंडी वासियों के लिए गौरव की बात है।
कोच मनोज कुशवाहा ने बताया कि आराध्या आनंद पिछले 4 वर्षों से अपने आयु वर्ग में लगातार स्वर्ण पदक प्राप्त करते आ रही है। इस बार के आयोजन में दो और गोल्ड मेडल आए। मेरे योग केंद्र से इस वर्ष जूनियर वर्ग में आयुष बर्मन एक योग खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधित्व कर चुका है। संसाधन के कमी के बावजूद भी हम कोशिश करते हैं और जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में प्राप्त है। कोच मनोज कुशवाहा आदर्श योग ध्यान केंद्र के द्वारा नि:शुल्क योग प्रशिक्षण देते हैं।
इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू, टुंडी के खेल प्रेमी कुंदन सिंह, लखन रविदास, दीपक कुमार सोनी सूरज सिंह राजपूत, विकास सिंह, चंदन कुमार सिंह, तुलसी दान, मनोज पाठक, विक्की सोनार एवं अन्य ने योग खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...