Home झारखण्ड बी.आई.टी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गये
झारखण्डस्पोर्ट्स

बी.आई.टी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गये

Share
Share

राँची । बी.आई.टी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता पोलटेक्निक मैदान में रविवार को दो मुकाबले खेले गए पहला मैच विक्ट्री टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स लीजेंड्स के बीच खेला गया। विक्ट्री टाइटन्स के कप्तान डॉ गौतम सांडिल्य ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मनोज गिरी , आलोक रंजन और राणा मिश्रा के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे रॉयल के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और मात्र 68 रन बना सके। रॉयल के आदर्श ने अपने टीम के लिए 15 रन बनाए। मनोज कुमार ने 11 रन का योगदान दिया।विक्ट्री टाइटन्स के मनोज गिरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 13 रन देकर महत्वपूर्ण तीन विकेट लिए।
विक्ट्री टाइटन्स ने जवाबी पारी खेलते हुए अपने प्रारंभिक बल्लेबाज सप्तर्षि लहरी और गौतम सांडिल्य ने आक्रमक पारी खेलते हुए बहुत आसानी से मैच जीत लिया। सप्तऋषि ने 31 रनों की अजय पारी खेली और मैच 6 विकेट से जीत लिया।
मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मनोज गिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूसरा मुकाबला डिवाइन स्ट्राइकर्स और यंग ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया। जो बहुत ही रोमांचक रहा।यंग ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। राज किशोर ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी टीम डिवाइन स्ट्राइकर्स ने बहुत ही आसानी से शुभम और बिस्वजीत की तूफानी बलेबाज़ी के बल से मैच 5 विकेट से जीत लिया।
मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए अजय कपरदार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने 15 रन बनाते हुए महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...