Home राज्य मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओं को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट।
राज्यहरियाणा

मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओं को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट।

Share
3200 youth shortlisted for jobs in Mega Job Fair-2026.
Share

गुरुग्राम। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन में 116 कंपनियों ने भाग लिया।

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा जॉब फेयर में युवाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । करीब 4000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 3200 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा शार्टलिस्ट किया गया।

मेगा जॉब फेयर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टी नेशनल कम्पनियों जैसे एक्सिस बैंक, पेटीएम, सुब्रोस, मैचबेस्ट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आउटवर्क्स हायर फॉर डेलोइट, जस्ट डायल, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज कैपिटल, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, योकोहामा, कपारो ऑटोमोबाइल कंपनी, टीमलीज हायर फॉर कॉग्निजेंट और रिनोविजन हायर फॉर केपीएमजी आदि ने भाग लिया।

मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, हिमाचल व यूपी से विधार्थियों ने भाग लिया ।

मेगा जॉब फेयर में कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में, मैकेनिकल के क्षेत्र में, फाइनेंस के क्षेत्र में, रियल एस्टेट के क्षेत्र में, एचआर के क्षेत्र में और बैंकिंग के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित कंपनियां ने बी.टेक (सभी ब्रांच), बी.सी.ए, बी.बी.ए, एम. टेक, एमसीए, एमबीए और पॉलिटेक्निक के छात्रों को शार्टलिस्ट किया ।

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां से पास होने वाले सभी विधार्थियों को अच्छे पैकेज से प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट मिले।हम इस तरह के मेगा जॉब फेयर का आयोजन करवाते है। जिसमे बहुत से विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है। मैनेजिंग ट्रस्टी कुंवर निशांत सिंह ने श्रद्धा चौऋषिया, असिस्टेंट डायरेक्टर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट को मेगा जॉब फेयर-2026 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...