Home झारखण्ड 166 महिला सहित 347 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।
झारखण्डराज्य

166 महिला सहित 347 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय चुनाव में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन 166 महिला सहित 347 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए 2 महिला व 13 पुरुष एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 11 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 1 से 5 के लिए 16, वार्ड 6 से 10 के लिए 37, वार्ड 11 से 15 के लिए 19, वार्ड 16 से 20 के लिए 20, वार्ड 21 से 25 के लिए 14, वार्ड 26 से 30 के लिए 25, वार्ड 31 से 35 के लिए 28, वार्ड 36 से 40 के लिए 26, वार्ड 41 से 45 के लिए 28, वार्ड 46 से 50 के लिए 25 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 38 प्रत्याशियों सहित 276 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। धनबाद नगर निगम में वार्ड पार्षद के लिए 136 महिलाओं ने नामांकन किया।

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 7, वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए 11, वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए 17 एवं वार्ड संख्या 16 से 21 के लिए 10 सहित 45 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड पार्षद के लिए 17 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

प्रत्याशियों ने धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के सामने नामांकन किया। जबकि वार्ड 1 से 5 तक निर्वाची पदाधिकारी यह अंचल अधिकारी बाघमारा गिरजानंद किस्कू, वार्ड संख्या 6 से 10 तक प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा लक्ष्मण यादव, वार्ड 16 से 20 के लिए अंचल अधिकारी धनबाद राम प्रवेश कुमार, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची एजाज हुसैन अंसारी, वार्ड 26 से 30 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, वार्ड संख्या 31 से 35 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर मोहम्मद जहीर आलम, वार्ड 36 से 40 के लिए अंचल अधिकारी झरिया मनोज कुमार, वार्ड 11 से 15 के लिए अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, वार्ड 41 से 45 के लिए अंचल अधिकारी बलियापुर मुरारी नायक, वार्ड 46 से 50 के लिए अंचल अधिकारी गोविंदपुर धर्मेंद्र दुबे तथा वार्ड संख्या 51 से 55 के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर प्रभाष चंद्र दास के सामने नामांकन दाखिल किया।

चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा इनदर कुमार ओहदार, वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए अंचल अधिकारी एगारकुंड कृष्ण मुरारी मरांडी, वार्ड 11 से 15 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड मधु कुमारी तथा वार्ड संख्या 16 से 21 के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी निरसा विक्रम आनंद के सामने नामांकन दाखिल किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...