Home पंजाब 1965 भारत पाक युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 72 युवाओं ने किया रक्तदान
पंजाबराज्य

1965 भारत पाक युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 72 युवाओं ने किया रक्तदान

Share
Share

झज्जर (हरियाणा) : जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद होने वाले लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित दसवां रक्तदान शिविर में जिला झज्जर के मुबारिकपुर गांव की महिला दीपा सहित 72 युवाओं ने रक्तदान किया।

जहांगीरपुर गांव, जिला झज्जर के डॉ. संदीप गुलिया 26वीं बार, कोसली के गोसेवक कमलजीत 26वीं बार, अश्वनी मल्हान बाबेपुर गिरधरपुर गांव ने 25वीं बार, कोसली मे शिक्षक मास्टर धर्मवीर नाहरवाल, छप्पार निवासी 24वीं बार, जहाजगढ़ गांव के प्रमोद जांगडा ने 18वीं बार, हरियाणवी लोक गायक अजीत कुमार रगीला ने 18वीं बार, अम्बोली गांव के संजय जाखड़ ने 16वीं बार रक्तदान किया।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर से दीपक कुमार की टीम मौजूद रहीं।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्तदानी नितेश भौरिया, प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली ने 43वीं बार रक्तदान करके किया।

शिक्षा के साथ – साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहें 21वीं बार के रक्तदानी मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, कोसली के 18वीं बार रक्तदानी व शिक्षाविद मास्टर प्रवीण कुमार यादव व 11वीं बार रक्तदानी व शिक्षाविद मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास निवासी आदि ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।

समाजसेवी, शिक्षाविद व 21वीं बार के रक्तदानी सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप आफ स्कूल्स ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

22वीं बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप आफ स्कूल्स, मंजीत सिंह अम्बोली, प्रो. श्री हँस बैग हाउस, कोसली,मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर बाबेपुर निवासी,सोनू कुमार धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, नहाड रोड कोसली, कोसली के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव,सीनियर एडवोकेट राकेश लांबा, सिविल कोर्ट, कोसली, रक्तदानी मास्टर रोहित यादव कोसली,भाकली के रक्तदानी मास्टर सतीश यादव,मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास,मास्टर अशोक कुमार मुबारिकपुर गांव आदि की तरफ से रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा।

पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मंजीत सिंह प्रो. हंस बैग व स्टेशनरी हाउस, नत्थू राम काम्प्लेक्स, कोसली ने पहले 50 रक्तदाताओं को एक -एक सॉन्ग ऑफ इंडिया के पौधे उपहार में नि:शुल्क भेंट स्वरूप प्रदान किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...