Home क्राईम बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।
क्राईमझारखण्डराज्य

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

Share
9 accused arrested in Bansjoda violent clash case, three FIRs registered.
Share

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को बाँसजोड़ा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना हुई थी। मामले को लेकर धनबाद एसपी ग्रामीण एस मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि 20 मई को करीब 3 बजे सूचना मिली कि लोयाबाद थाना क्षेत्र के बाँसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा मिली तथा छह चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए। सभी वाहनों के शीशे टूटे हुए थे।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी दुश्मनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और गोलीबारी में बदल गया। बताया गया कि एक पक्ष के लोग पांच से छह चारपहिया वाहनों से बाहर से पहुंचे थे।

घटना में किशुन रवानी (55 वर्ष) बाँसजोड़ा बस्ती निवासी तथा विष्णु प्रमाणिक (43 वर्ष) गडेरिया बस्ती निवासी को गोली लगी है। इसके अलावा कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कार (संख्या JH10CD-6493) की ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं।

इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन और पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन, एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं। साथ ही कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेन्द्र महतो, मेराज अंसारी, अमीत महतो, करण यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ आयुष, कुंदन सिंह एवं सुनील कुमार शामिल हैं।
बरामद सामान में एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां, छह क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन इत्यादि हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...