Home झारखण्ड रांची में सजेगा रंगमंच का भव्य उत्सव।
झारखण्डराज्य

रांची में सजेगा रंगमंच का भव्य उत्सव।

Share
A grand festival of theater will be organized in Ranchi.
Share

13वां छोटानागपुर नाट्य महोत्सव “कान्ति कृष्ण सम्मान” 27 मार्च से।

रांची । विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर रांची एक बार फिर रंगमंच की जीवंतता और सांस्कृतिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है। युवा नाट्य संगीत अकादमी के तत्वावधान में 27 मार्च से 30 मार्च तक छोटानागपुर नाट्य महोत्सव “कान्ति कृष्ण सम्मान” का भव्य आयोजन जेएफटीए स्टूडियो थिएटर, झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी, कडरू में किया जाएगा।

लगातार 12 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा यह महोत्सव इस वर्ष अपने 13वें सीजन में प्रवेश कर रहा है। रांची में रंगमंच को नई पहचान दिलाने वाला यह आयोजन अब एक परंपरा बन चुका है, जिसने स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देशभर के रंगकर्मियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। इस वर्ष आयोजन को और भी भव्य, आकर्षक और विविधतापूर्ण बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें कलाकारों और आयोजकों की कई दिनों की कड़ी मेहनत और समर्पण झलकता है।

महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर का विधिवत अनावरण किया गया तथा विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर रीना सहाय (रंगकर्मी), युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, आशुतोष द्विवेदी, बजरंग प्रसाद शर्मा, अरुण नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव का उद्घाटन 27 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जाएगा, जिसमें पहला नाटक “इंतकाम-ए-मुगले आजम” मंचित होगा। इसके बाद 28 मार्च को “कब्रिस्तान”, 29 मार्च को “मुल्जिम हाजिर हो” और 30 मार्च को “टिकटों का संग्रह” नाटकों का मंचन किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि उद्घाटन दिवस को छोड़कर अन्य सभी दिनों में नाटक प्रतिदिन शाम 6 बजे से प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस नाट्य महोत्सव में झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त एवं नवोदित कलाकार भाग ले रहे हैं, जिससे दर्शकों को विविध रंगों और विषयों से सजे उत्कृष्ट नाटकों का अनुभव मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि इस बार का महोत्सव रांचीवासियों के लिए कुछ नया और विशेष लेकर आएगा, जो उन्हें एक अलग ही सांस्कृतिक अनुभूति प्रदान करेगा।

युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल ने रांची वासियों एवं कला प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ इस चार दिवसीय नाट्य महोत्सव में शामिल होकर नाटकों का आनंद लें तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ऋषिका कुमारी द्वारा दी गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...