Home पंजाब बठिंडा अजीत रोड पर हुआ भयानक सड़क हादसा
पंजाबराज्य

बठिंडा अजीत रोड पर हुआ भयानक सड़क हादसा

Share
Share

हादसे के दौरान तेजी से आ रही गाड़ी ने किया बड़ा नुकसान

मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों को मारी टक्कर एक चाय की रेडी को भी मारी टक्कर

कार सवार दो व्यक्ति मौके से हुए फरार एक व्यक्ति जिसको पुलिस ने किया काबू

बठिंडा (पंजाब) । बीती देर रात बठिंडा के साहिबजादा अजीत सिंह चौक में करीब 2 बजे तेजी से आ रही एक बेकाबू गाड़ी ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस घटना के दौरान जहां मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों को टक्कर मार कर 20 से 25 फीट दूर तक घसीटती हुई चाय की रेडी में बुरे तरीके से टक्कर मारी।जिसके बाद चाय की रेडी बुरी तरीके के साथ क्षतिग्रस्त हो गई और उसके बाद गाड़ी यहां ही नहीं रुकी गाड़ी के द्वारा सड़क पर लगे हुए ट्री गार्ड और बिजली के खंभे तक को निशाना बनाया और उसके बाद काफी सरकारी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया।

दूसरी ओर क्षतिग्रस्त हुए चाय के अड्डे के मालिक विजय ठाकुर बेहाल हो चुके है। जिसकी ना तो पुलिस कोई सुनवाई कर रही है और ना कोई अन्य परिवार का गुजारा करने का साधन नजर आ रहा है। विजय ठाकुर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह चाय बेचकर भी अपना गुजारा करते हैं।उसका क्या कसूर है, ऊपर से पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही।

गरीब मजदूर चाय का काम करने वाले विजय ठाकुर ने कहा कि उनको कुछ और नहीं बस सिर्फ सामान जिसका नुकसान हुआ है, वही मिल जाए।ताकि वह अपने घर का गुजारा कर सके।दूसरी और पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की हैं तो नुकसान की भरपाई कहां से होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक कार में तीन नौजवान थे और उन्होंने शराब पी हुई थी। घटना के बाद दो नौजवान मौके से फरार हो गए और एक कार में सवार था।जिसको पीसीआर के द्वारा काबू कर लिया गया है।परंतु अभी तक कोई पहचान न मिलने के कारण इसको गिरफ्तार नहीं किया गया।

इस मौके पर जब संबंधित थाना एसएचओ हरजोत सिंह के साथ बातचीत की गई तो हरजोत सिंह के द्वारा बताया गया कि इस मामले में उनको अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जब तक शिकायत नहीं मिलेगी तब तक हम गिरफ्तारी नहीं कर सकते हैं।

परंतु दूसरी और जख्मी नौजवान का परिवार कह रहा है कि कितने घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।यहां तक की ज़ख्मियों के हालात जानने के लिए ना तो पुलिस पहुंची और ना ही जिनके द्वारा हादसा किया गया,उनका कोई पता लेने के लिए पहुंचा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...