Home झारखण्ड अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।
झारखण्डराज्य

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

Share
Abhinandan Trust Chairman welcomed at Birsa Munda Airport.
Share

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ विवेकानंद कुमार के आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ विवेकनंद कुमार ने कहा कि मेरी मुंबई में कई फिल्मी सितारों से बातचीत हुई है।उन्होंने हमारे अभिनन्दन ट्रस्ट के कामों की तारीफ की और कहा कि रांची और पटना में होने वाले कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे।इस अवसर पर ट्रस्ट झारखंड प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह एवं रांची जिला को-ऑर्डिनेटर अनिल खलखो, भरत कुमार सुनील और दिनेश कुमार सहित कई सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। चेयरमैन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...