Home झारखण्ड 8 सितम्बर को धनबाद में आजसू पार्टी का मिलन समाहरोह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो भी होंगे शामिल
झारखण्डराजनीतिराज्य

8 सितम्बर को धनबाद में आजसू पार्टी का मिलन समाहरोह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो भी होंगे शामिल

Share
Share

धनबाद : बुधवार को गाँधी सेवा सदन धनबाद में आजसू पार्टी जिला समिति की ओर से प्रेस वर्ता किया गया। बताया कि धनबाद में 08 सितम्बर 2025 को धनबाद टाउन हॉल में आजसू पार्टी का मिलन समाहरोह होगा।जिसमें धनबाद से कई राजनीतिक दल को छोड़ हज़ारो युवा आजसू पार्टी क़ी सदस्यता लेंगें। मिलन समाहरोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल होंगे।साथ में वरिष्ठ अतिथि के रुप मे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक गोमिया लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक राम चंद्र सहिस, झारखंड आंदोलनकारी देव सरन भगत, धनबाद जिला प्रभारी अजय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से अधिवक्ता संघ प्रदेश संयोजक राधे श्याम गोस्वामी, आजसू पार्टी के महासचिव संतोष महतो, युवा आजसू प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो, जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो, सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो, प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, भास्कर ओझा, रतिलाल महतो, सौरभ महतो, साधन महतो, देव नारायण महतो, टुनटुन महतो, बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...