Home झारखण्ड आरटीई नामांकन प्रक्रिया की आजसू छात्र संघ ने की उच्च-स्तरीय जांच की मांग
झारखण्डराज्य

आरटीई नामांकन प्रक्रिया की आजसू छात्र संघ ने की उच्च-स्तरीय जांच की मांग

Share
Share

आरटीई नामांकन प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं और घोटाले के संबंध में आजसू छात्र संघ ने की प्रेस वार्ता

धनबाद । गांधी सेवा सदन, धनबाद में आजसू छात्र संघ द्वारा एक महत्त्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने की।जिसमें निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बीपीएल कोटे से होने वाले नामांकन में बड़े पैमाने पर घोटाले और धांधली का आरोप लगाया गया।
प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पारदर्शिता का अभाव प्रथम चरण के नामांकन में चयनित सूची बिना जारी किए ही नामांकन लिया जा रहा था। आजसू छात्र संघ के विरोध और जिला उपायुक्त से शिकायत के बाद, आनन-फानन में नामांकन के अंतिम दिनों में जो सूची जारी की गई, उसमें आवश्यक मूल विवरणों (पारिवारिक वार्षिक आय, घर से स्कूल की दूरी और पता) को जानबूझकर हटा दिया गया। यह कृत्य जिला शिक्षा विभाग द्वारा की गई धांधली को छिपाने का स्पष्ट प्रयास है।
सीटों का अनियमित आवंटन कई विद्यालयों में स्वीकृत सीटों से कम छात्रों का चयन किया गया है, जबकि कई अन्य विद्यालयों में स्वीकृत सीटों से अधिक छात्रों को नामांकित किया गया है।
उदाहरणस्वरूप, धनबाद पब्लिक स्कूल (दोनों ब्रांच) में स्वीकृत 23 सीटों के मुकाबले केवल 18 छात्रों का चयन हुआ है।
बड्स गार्डन स्कूल, दलूडीह में 30 स्वीकृत सीटों के मुकाबले केवल 13 छात्रों का चयन हुआ है।
इसके विपरीत, दिल्ली पब्लिक स्कूल (आई.एस.एम.) में 26 स्वीकृत सीटों के मुकाबले 27 छात्रों का, और डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर में 20 स्वीकृत सीटों के मुकाबले 23 छात्रों का चयन किया गया है।
आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो ने कहा कि गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकार वाली सीटों को मोटी रकम लेकर बेचा जा रहा है, जिससे वास्तविक हकदार छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। यह घोर निंदनीय कृत्य है जिसे आजसू छात्र संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
छात्र आजसू के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने इस कृत्य को शोषित समाज को शिक्षा से वंचित रखने की साजिश बताया, जबकि जिला महासचिव नितेश महतो ने इसे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के विचारों और संविधान की धारा 21ए के तहत मिले शिक्षा के अधिकार की हत्या के समतुल्य बताया।
छात्र नेता विक्की कुमार ने मांग की हैं कि आजसू छात्र संघ तत्काल जिला उपायुक्त से पत्राचार कर उच्च-स्तरीय जांच कमेटी का गठन सुनिश्चित करवाए और इस वर्ष हुए बीपीएल नामांकन की पूर्ण जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वंचित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए, यदि आवश्यकता पड़ी तो आजसू छात्र संघ मशाल जुलूस और जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल जैसे आंदोलन करेगी।
प्रेस वार्ता में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो, छात्र आजसू के जिला अध्यक्ष विकास कुमार, जिला महासचिव नितेश महतो, वरीय उपाध्यक्ष राज हजरा, छात्र नेता विक्की कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक सुदामा महतो, जिला उपाध्यक्ष रवि महतो, मीडिया प्रभारी विजय महतो, युवा अधिवक्ता आकाश शर्मा और प्रेम यादव आदि उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles