Home झारखण्ड अबुआ आवास 310 और मईयाँ सम्मान के लिए आये 314 आवेदन
झारखण्डराज्य

अबुआ आवास 310 और मईयाँ सम्मान के लिए आये 314 आवेदन

Share
Share

बौआ कला । बाघमारा प्रखंड क्षेत्र की बौआ कला उत्तर पंचायत में शनिवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, राजस्व, ई-कल्याण, आजीविका मिशन, बैंक, बिजली आदि विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों के माध्यम से लोगों का समस्याओं का निदान के लिए आवेदन लिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों में दर्जनों आवेदन ग्रामीणों ने जमा किये।जिसमें अबुआ आवास के लिए 310, मईयाँ सम्मान योजना के लिए 314, वृद्धा पेंशन के लिए 28, दीदी बाड़ी योजना के लिए 20 एवं अन्य आवेदन लिए गए।वहीं जॉब कार्ड 15, एसएचजी आईडी कार्ड 20, अंश प्रमाण पत्र 10, धोती साड़ी लुंगी 8 एवं अन्य का वितरण किया गया।शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव निरीक्षण करने पहुंचे एवं जायजा लिया।मुखिया भीम लाल रजक ने बाघमारा बीडीओ एवं अंचल निरीक्षक का स्वागत गुलदस्ता देकर किया।मौके पर अंचल निरीक्षक कुमार चंदन, मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक, पंचायत सचिव हीरालाल नापित,रोजगार सेवक संजीव प्रसाद एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...