Home झारखण्ड सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील।
झारखण्डराज्य

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील।

Share
Appeal to celebrate the festival in a cordial atmosphere.
Share

निर्धारित मार्ग से निकलेंगे जुलूस, बिजली पानी की रहेगी सुचारु व्यवस्था।

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी लाइसेंसी अखाड़ा दल अपने-अपने निर्धारित रूट पर जुलूस निकालेंगे। रूट पर कोई अवरोध नहीं रहेगा। वहीं गैर लाइसेंसी अखाड़ा दलों को सत्यापन करने के बाद जुलूस निकालने की अनुमति दी जाएगी। वहीं बड़े-बड़े जुलूस में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स एवं दंडाधिकारी भी रहेंगे। जुलूस के मार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद करने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के अवसर पर सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द बिगड़ने वाले भ्रामक वीडियो, ऑडियो एवं मैसेज से परहेज करने का अनुरोध किया। साथ ही लोगों से त्वरित इसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं निकटतम थाना को देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे भ्रामक वीडियो, ऑडियो या मैसेज भेजने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन एवं ग्रुप के सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के दौरान संगीत बजाने को लेकर उपायुक्त ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी इस दिशा में स्पष्ट आदेश दिया है। इसलिए सभी को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बहुत तेज आवाज में एवं किसी की भावना को आहत करने वाले गाने बजाने नहीं दिया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली एवं पानी की सुचारू व्यवस्था रहेगी। वहीं जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार एवं गर्मी को देखते हुए लोगों को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारियां की है। इस क्रम में बड़े-बड़े पाइपलाइन की मरम्मत जारी है। प्रशासन ने पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर निराकरण किया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक चापानल की मरम्मत हुई है। मरम्मत के लिए 20 से अधिक टीम गाड़ियों में घूम रही है। इस बार गर्मी में पेयजल की समस्या आने पर टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पेयजल की फर्जी शिकायत नहीं करने की अपील की।

इस अवसर पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी। उन्होंने आम जनों से अवैध शराब की दुकानों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीण एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता की गोपनीयता रखी जाएगी।

बैठक को चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने निरसा क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर त्यौहार के दौरान बड़े वाहनों के परिचालन बंद रखने का अनुरोध किया।

शांति समिति की बठक में भोला राम, अक्षयवर प्रसाद, रामगोपाल भुवानिया, शैलेंद्र द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, पिंटू कुमार तुरी, तारा पदो धीवर, गुरमीत सिंह डांग, मुख्तार खान, बिदेशी सिंह, महादेव हांसदा, दिनेश सिंह, बलराम साव, बैजनाथ यादव, जितेश सिंह, भगत सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, मेराज खान, अतहर नवाज खान, आनंद कुमार सिंह, कुलदीप अग्रवाल, अब्दुल समद, दिल मोहम्मद ने अपने सुझाव दिए।

जिसमें मुख्य रूप से त्योहार के दौरान ऑटो, टोटो, हाइवा के परिचालन पर अंकुश लगाने, पानी बिजली की सुचारू सप्लाई करने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति, रामनवमी के अवसर पर खतरनाक खेल पर रोक लगाने, लहरिया तरीके से दो पहिया वाहन चालकों पर नकेल कसने, डीजे पर रोक लगाने, झरिया में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हए।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर्स हेमा प्रसाद, चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डीएसपी नौशाद आलम, धीरेंद्र नारायण बंका, शंकर कामती के अलावा विभिन्न अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना के थाना प्रभारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...