Home झारखण्ड जुम्मे की नमाज के दिन ट्रैफिक नियम, सडक सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देने की अपील
झारखण्डराज्य

जुम्मे की नमाज के दिन ट्रैफिक नियम, सडक सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देने की अपील

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम एवं बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की उपस्थिति में बैंकमोड़ थाना प्रांगण मे थाना क्षेत्र के सभी 16 मस्जिदों के सदर, सेक्रेटरी , ईमाम एवं मस्जिद कमिटि के अन्य गणमान्य व्यक्तियो की उपस्थिति में एक बैठक की गई।

उक्त बैठक मे उपस्थित सभी मस्जिदों के सदर, सेक्रेटरी ,ईमाम के साथ मोबाइल नंबरों का आदान -प्रदान कर उनसे अपील की गई कि जुम्मे की नमाज के दिन ट्रैफिक नियम, सडक सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश दे ताकि समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

पुलिस द्वारा अपील की गई कि अपराधकर्मियों व असमाजिक तत्वो की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता बरकरार रखते हुए सूचना पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही किसी भी क्षेत्र में मकान, दुकान या गोदाम को किराया पर देने से पहले किरायेदार का सत्यापन थाना स्तर पर कराना अति आवश्यक है।

डीएसपी ने कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हमारा समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा, अनुसाशन व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की अपील की।

बैठक में मस्जिद कमिटि के सहयोग से मोहल्ला कमिटि के गठन का भी निर्णय लिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles