Home झारखण्ड वीडियो कॉल से लिया जाएगा डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का अटेंडेंस
झारखण्डराज्य

वीडियो कॉल से लिया जाएगा डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का अटेंडेंस

Share
Share

जियो फेंसिंग होगा बायोमैट्रिक अटेंडेंस

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सहित अन्य कर्मियों की वीडियो कॉलिंग कर औचक अटेंडेंस लेने का निर्देश दिया। इसके लिए सिविल सर्जन को वीडियो कॉलिंग सेल बनाने का भी निर्देश दिया।

दरअसल, बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि विभाग में जीपीएस आधारित अटेंडेंस सिस्टम नहीं है। इसलिए इसका दुरुपयोग कर कई डॉक्टर और कर्मी प्रतिनियुक्त स्थल के बजाय अन्य स्थल से बायोमैट्रिक अटेंडेंस बना लेते हैं। इसकी गंभीरता देखते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बायोमैट्रिक अटेंडेंस को जिओ फेंसिंग करने तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व कर्मियों ने प्रतिनियुक्त स्थल छोड़ कहां कहां से अटेंडेंस बनाया है, उसका ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने एक हॉस्पिटल मैनेजर नामित कर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक के ओपीडी, आईपीडी, प्रसव सहित अन्य सेवा का प्रतिदिन रिपोर्ट देने तथा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी हॉस्पिटल में चिकित्सीय सेवा को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ रोहित गौतम, डॉ सुनील कुमार, डॉ मंजू दास, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जिला परिषद के मुख्य अभियंता संजय दास मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...